⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 198 शब्द|📅 29 Apr 2023
डेली संवाद, इटली। Punjab News: इस समय की दुखद खबर इटली से सामने आ रही है। खबर है कि इटली में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। युवक नौशहरा पन्नुआं के अधीन आते गांव तूड़ का बताया जा रहा है। मृतक युवक का नाम सुखप्रीत सिंह बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुखप्रीत सिंह अपने माता पिता का इकलौता पिता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुखप्रीत सिंह रोजी रोटी कमाने के लिए दो साल पहले इटली गया था। बताया जा रहा है कि उसकी गत दिवस एक सड़क हादसे में मौत हो गई है।
ये भी पढ़ें: गुरुद्वारा साहिब में निहंगों के बीच खूनी संघर्ष, घटना CCTV में हुई कैद
सुखप्रीत सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था। मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गयी है। घर में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि सुखप्रीत का शव 5 मई को पंजाब पहुंच जाएगा जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें








