Jalandhar By Poll: ‘आप’ की लोकहितैषी नीतियों से प्रभावित लोगों का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 29 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी की नीतियों पर सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न संगठनों के नेता और समर्थक लगातार ‘आप’ में शामिल हो रहे हैं। आज उस समय आम आदमी पार्टी को और ताकत मिली जब जालंधर लोकसभा (Jalandhar By Poll) हल्के के डल्ला नूरमहल गांव के किसान मोर्चा के जुड़े कई सदस्य ‘आप’ में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले किसान मोर्चा के मेंबरों में अमरीक सिंह, बिकर सिंह, बलविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, निर्मल सिंह, अमनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, अमरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में उनके अन्य साथी भी शामिल थे। नकोदर विधानसभा हल्के से ‘आप’ विधायका मैडम इंद्रजीत कौर मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

‘आप’ विधायका मैडम इंद्रजीत कौर मान के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए किसान मोर्चा के सभी सदस्यों ने ‘आप’ की पंजाब सरकार की नीतियों की सराहना की और कहा कि वे सभी पंजाब सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पंजाब की मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों से बहुत प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान किसान हितैषी निर्णय ले रहे हैं, जो किसानों के लिए बहुत ही अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का दावा किया।’आप’ विधायक मैडम इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि ‘आप’ पार्टी में शामिल होने वाले किसान भाइयों को पार्टी में उनका बनता पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार किसानों की अपनी सरकार है, उनकी हर बात सुनी जाएगी।

VIDEO- कांग्रेस के वोट खरीदने के लिए बांटे पैसे, पूर्व मंत्री महिला को पैसे देते कैमरे में कैद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *