Punjab News: मान सरकार की ओर से इस अस्पताल के लिए 196.81 करोड़ जारी, ICU बेड भी बढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ा दी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं राजिंदरा अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। सीएम मान ने कहा कि अब इमरजेंसी 50 बेड की जगह 100 बेड की हो गई है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

17 आईसीयू बेड बनाए गए हैं। पहले ओटी से जुड़ी कोई इमरजेंसी नहीं होती थी लेकिन अब ओटी की संख्या 4 हो गई है। इसके अलावा 10 सर्जिकल बेड का निर्माण किया गया है। एयर कंडीशन और ऑक्सीजन का अधूरा काम भी पूरा हो गया है। सीएम मान ने कहा कि मालवा का पूरा हिस्सा श्रीगंगानगर, बठिंडा, संगरूर से रेफर किए गए मरीज भी पटियाला राजिंदरा अस्पताल पर निर्भर हैं।

Punjab News: मान सरकार की ओर से इस अस्पताल के लिए 196.81 करोड़ जारी, ICU बेड भी बढ़े

इसको लेकर लंबे समय से अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनाने की मांग की जा रही थी। ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए पंजाब सरकार ने 68 करोड़ 74 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे समय रहते मरीज की जान बच जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया की राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्पोर्ट्स हॉल के लिए 5.5 करोड़ रुपये आरक्षित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

शिक्षकों के लिए बहुमंजिला भवन के लिए 15.58 लाख रुपये, डॉक्टरों के लिए बहुमंजिला आवास के लिए 17.67 करोड़ रुपये, जूनियर रेजिडेंट छात्रावास के लिए 13.52 करोड़ रुपये और वर्ग-3 और वर्ग-4 के कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला आवास के लिए 76.32 करोड़ रुपये। इसके अलावा कुल 196.81 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जिसमें 23 लाख रुपये बंदियों के लिए पृथक वार्ड के निर्माण के लिए आरक्षित हैं।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *