Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस लीक मामले में सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दिया जाएगा मुआवजा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana Gas Leak: लुधियाना में गैस लीक (Ludhiana Gas Leak) मामले में सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने गैस लीक में मृतकों और घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है कि इस गैस लीक में मारे गए लोगों के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को पचास हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Ludhiana Gas Leak: लुधियाना गैस लीक मामले में सरकार ने किया बड़ा ऐलान, दिया जाएगा मुआवजा
Factory Gas Leak
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसके साथ ही लुधियाना उपायुक्त सुरभि मल्लिक ने बताया कि घायलों के उपचार का खर्च भी सरकार उठाएगी। यहां हम आपको बता दे कि रविवार को सुबह लुधियाना में गैस लीक होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक में 5 महिलाएं, 4 पुरुष और 2 बच्चे शामिल है। बच्चों की उम्र 10 और 13 साल है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में बने मिल्क बूथ में सुबह 7:15 बजे हुआ। लुधियाना की एसडीएम स्वाति ने बताया कि गैस रिसाव के बाद 12 लोग बेहोश भी हो गए। घटना के बाद मेडिकल, फायर ब्रिगेड, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका उपचार चल रहा है।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *