Jalandhar By Poll: विपक्ष गाली-गलौज और आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा – AAP

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 461 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस-भाजपा और अकाली दल गाली-गलौज एवं आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान काम की राजनीति कर रहे हैं। रविवार को जालंधर में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और सचिव राजविंदर कौर थियाड़ा ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की।

मलविंदर कंग ने कहा कि खेलों की तर्ज पर पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित करने का मान सरकार का फैसला बेहद सराहनीय है। इससे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अलावा मान सरकार ने बराबर अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को एक मानने का आदेश जारी किया है, जिससे समान अंक लाने वाले टॉपर विद्यार्थियों को न्याय मिलेगा। पहले बराबर अंक लाने वालों में छोटी उम्र के आधार पर टॉपर घोषित किया जाता था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

कंग ने कहा कि मान सरकार के शिक्षा व्यवस्था में इमानदारी पूर्वक सुधार करने के प्रयासों के कारण इस साल सरकारी स्कूलों में दो लाख बच्चों का इनरोलमेंट बढ़ा है। इसके अलावा स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि हर सप्ताह स्कूल डेवलपमेंट मीटिंग होगी।

उन्होंने कहा कि मान सरकार गरीब और दलित समाज के बच्चों को आर्थिक पर मदद दे रही है, ताकि उन्हें पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो। कांग्रेस सरकार के समय जहां एक लाख बच्चों को एससी स्कॉलरशिप मिलता था, वहीं इस साल ढाई लाख बच्चे ने एससी स्कॉलरशिप के पात्र बने हैं। कांग्रेस सरकार के समय तो एससी स्कॉलरशिप में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ करता था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

कंग ने पंजाबी यूनिवर्सिटी का भी जिक्र किया और कहा कि पंजाबी भाषा के आधार पर और पंजाब की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए बनी इस यूनिवर्सिटी की उन्नति और कर्ज मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे 30 करोड़ रुपए प्रति महीने ग्रांट देने की घोषणा की है। इससे पंजाब की उच्च शिक्षा व्यवस्था में काफी सुधार होगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार की नीतियों से जालंधर के लोग बेहद प्रभावित हैं। चारों तरफ आप उम्मीदवार को भारी समर्थन मिल रहा है और पार्टी के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला और कहा की जालंधर में कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि उसके तीन हलका इंचार्ज मैदान छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी यह चुनाव भारी अंतर से जीत रही है। इसमें कोई शक नहीं है।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *