Jalandhar By Poll: AAP नेता हरचंद सिंह बरसट ने क्रेच यूनियन के साथ की बैठक, यूनियन के लोग बोले- सुशील रिंकू को बड़े अंतर से जिताएंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 30 Apr 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: पंजाब नेशनल कॉलेज यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार को जालंधर में आम आदमी पार्टी के चुनाव कार्यालय में आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट से मिले। मीटिंग के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पंजाब की मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और दावा किया कि जालंधर उपचुनाव में आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की बड़े अंतर से जीत होगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी?

हरचंद सिंह बरसट के साथ मीटिंग के दौरान यूनियन अध्यक्ष किरण बाला के नेतृत्व में यूनियन सदस्यों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें एक मांग पत्र भी सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन पिछली सरकारों ने उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। यूनियन ने सरकार से पिछले 36 माह के बकाया जल्द से जल्द जारी करने और कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ियों में स्थानांतरित करने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

बरसट ने कहा कि पंजाब की मान सरकार राज्य के हर वर्ग के लोगों और कार्यकर्ताओं की सरकार है। उन्होंने पंजाब नेशनल नर्सरी यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द हल किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन की अध्यक्ष किरण बाला सहित ममता, जसविंदर, सुनीता, अंजू, सीमा भी मौजूद थे।

लुधियाना में भारी तबाही, देखें वीडियो

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *