Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मलबे में दबे मिले शव, चलाया गया सर्चिंग अभियान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham: श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लिंचोली में मलबे में दबे हुए तीन शव मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि गत 31 जुलाई को बादल फटने (Cloud Burst) की घटना की चपेट में आकर तीनों की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने तीनों शव बरामद कर लिए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

गुरुवार को कुछ मजदूरों द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि मलबे में दबे हुए कुछ शव दिखाई दे रहे हैं।जिसके बाद एसआई प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्चिंग अभियान चलाया गया।

Kedar-Nath-Dham
Kedar-Nath-Dham

बड़े-बड़े बोल्डरों के नीचे दबे शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जिला पुलिस द्वारा शवों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

पैदल मार्ग 13 स्थानों पर बुरी तरह ध्वस्त

बता दें कि 31 जुलाई की रात हुई अतिवृष्टि से केदारनाथ पैदल मार्ग 13 स्थानों पर बुरी तरह ध्वस्त हो गया था। अभी मार्ग खोलने में समय लग रहा है। फि‍लहाल हवाई मार्ग से यात्रा सुचारू है।

Landslide

भीमबली और लिनचोली के बीच अतिवृष्टि केदारनाथ पैदल मार्ग में 13 स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ था। गौरीकुंड से रामबाड़ा के बीच पैदल मार्ग को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा था। भीमबली, जंगलचट्टी में सबसे ज्यादा मार्ग ध्वस्त हुआ था। जबकि 10 ऐसे स्थान थे, जहां पर मार्ग बुरी तरह टूट गया था। जंगलचट्टी में 50 मीटर मार्ग वॉश आउट हो गया था।

Kedarnath Dham: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मलबे में दबे मिले शव, चलाया गया सर्चिंग अभियान

AAP में शामिल हुए MLA सुखविंदर सिंह का बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *