Punjab News: पंजाब में उद्योगों को बड़ा झटका! महंगी हुई बिजली

Daily Samvad
2 Min Read
Power Cut
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उद्योगों को बड़ा झटका दिया है। पंजाब में आज से उद्योगों के लिए बिजली महंगी हो जाएगी। सरकार के आदेश पर पावरकॉम ने औद्योगिक इकाइयों की प्रति यूनिट दर में 50 पैसे की बढ़ोतरी की है। पहले उद्योग को 5 रुपये प्रति यूनिट की दर से सब्सिडी देनी पड़ती थी। लेकिन अब 5.50 रुपए देने होंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस बार अमृतसर और लुधियाना की कुछ औद्योगिक इकाइयों ने अपने बिलों में अधिक पैसा जोड़ा है। इससे औद्योगिक इकाइयों के मालिकों में नाराजगी है। जल्द ही उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भगवंत मान और बिजली मंत्री से मिलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखेगा।

औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह व गुरमीत सिंह ने कहा कि इस वृद्धि के तहत अब उद्योगों को बिजली शुल्क, आईएफडी आदि सहित पांच रुपये पचास पैसे प्रति यूनिट का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसके चलते औद्योगिक इकाइयों के मालिकों में रोष है। जल्दी ही उनका प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और बिजली मंत्री से मुलाकात करके अपनी बात रखेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले अधिसूचना जारी की जानी चाहिए थी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब की इंडस्ट्री पहले ही घाटे में चल रही है। बिजली का खर्च उद्योग ही उठा रहा है। दूसरी कैटेगरी की मुफ्त बिजली का बोझ अब उद्योगों पर डाला जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *