Spain News: आपस में टकराए दो विमान, हवा में ही मर गए चार लोग

Daily Samvad
2 Min Read
flight
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, स्पेन। Spain News: स्पेन से बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि स्पेन में एक हवाई अड्डे के पास दो अल्ट्रालाइट विमान टकरा गए, जिससे चार यात्रियों की मौत हो गई। हादसा रविवार को पूर्वोत्तर स्पेन में देखने को मिला। घटना के बाद हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई।

फायरफाइटर्स ने बार्सिलोना के उत्तर में मोइया हवाई अड्डे के पास एक जंगली क्षेत्र में एक विमान को जले हालत में पाया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक़, दोनों विमानों के टकराने के बाद हवा में ही आग लग गई। जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

अधिकारियों के मुताबिक आग बुझने के बाद दमकलकर्मियों को विमान के अंदर दो शव मिले, जो पूरी तरह से जल चुके थे। घंटों की मशक्कत के बाद फायरफाइटर्स ने दूसरे दुर्घटनाग्रस्त विमान को खोज निकाला, जिसमें दो लगे मृत मिले।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

अधिकारियों का मानना है कि दोनों विमान हवा में टकरा गए थे, जिस कारण यह हादसा हुआ। मृतकों के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि उनके पहचान को लेकर जांच पड़ताल चल रही है। इसके साथ ही पुलिस और नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *