Jalandhar By Poll: ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने हल्के के बशीरपुर में की गई जनसभा में की शिरकत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर हल्के की बशीरपुरा में आयोजित जनसभा में ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट सहित कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, विधायक रमन अरोड़ा व गुरदेव सिंह संधू ने शिरकत की।

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने इस मौके पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक पुरानी और परंपरागत पार्टियों की पिछली सरकारों ने पंजाब को केवल लूटने का काम किया है, जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों ने अपने घर भरने के अलावा सूबे के लिए कुछ नहीं किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने आगे कहा कि सूबे में जनता ने ‘आप’ की सरकार बनाई है, सूबे की कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद ‘आप’ की भगवंत मान सरकार द्वारा नई नई नीतियों को लागू किया जा रहा है, जिसके तहत भ्रष्टाचार पर कार्रवाई, बिजली की बिल ज़ीरो, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य नई नई नीतियें लागू की जा रही हैं।

‘आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने जालंधर उपचुनाव को लेकर हलके के लोगों से अपनी वोट का उपयोग करने की अपील की, क्योंकि लोकतंत्र में अपनी वोट पर सबका अधिकार है और वोट ही ही सबकी ताकत है। उन्होंने जालंधर उपचुनाव की लिए ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब को केवल ‘आप’ की सरकार ही खुशहाल बना सकती है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

‘आप’ की नीतियों और पंजाब की भगवंत मान सरकार के कामों से प्रभावित होकर जनसभा के दौरान 100 से अधिक लोग आप में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने वालों में मनीष शर्मा, चरणजीत सिंह, मोहित पंडित, पंकज कुमार, बलविंदर सिंह कमल शर्मा, पंकज शर्मा, विशाल अरोड़ा, तजिंदर सिंह सहित महिला सपना शर्मा, रीता शर्मा, अमनदीप कौर, भूपिंदर कौर, रेखा रानी, अनीता शामिल हैं। बड़ी संख्या में रानी, कुलविंदर कौर, अंजन शर्मा, बलवीर कौर, सुमन रानी, मौनिका, नगमा, रीना रानी, निशु,  सहित कई लोग मौजूद थे।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *