Jalandhar By Poll: ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित लोगों का पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी की नीतियों और मान सरकार के कामों से प्रभावित विखिं संगठनों और आम लोगों का ‘आप’ में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी हैं। जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित बड़ी संख्या विभिन्न संगठनों और लोगों ने पार्टी को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में गुरु रविदास चौक जालंधर स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में 80 से अधिक लोग ‘आप’ में शामिल हो गए। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और स्वागत किया। पूर्व सहायक कमांडेंट हरद्वारी लाल यादव की मेहनत से ‘आप’ में शामिल होने वालों ने दावा किया कि जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू बड़े अंतर जीत दिलवाएंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जालंधर उपचुनाव के लिए ‘आप’ द्वारा गुरु रविदास चौक पर बनाए गए पार्टी कार्यालय में ‘आप’ का झाड़ू पकड़ने वालों में राम थापर अध्यक्ष बाल्मीकि वेलफेयर सोसायटी, करण गिल उपाध्यक्ष, संजीव चोपड़ा उपाध्यक्ष, कमलजीत सिद्धू युवा अध्यक्ष, अशोक कुमार, राजेश, शंकर, देव ठाकुर, विकास, बंटी, अनिल, प्रेम, हैप्पी, करण, चन्नी, कानू, ऋतिक, मनीष, जस्सी, रोहित, विजय, अवतार, गैरी, लाटू, विशाल, रोमी, मोनू, बादल, बग्गा, सचिन, बंटी हंस, धन्ना, सरबजीत, बाबू लाल, संजय, अमन और उनके कई साथी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने पार्टी में शामिल होने वालों से कहा कि पार्टी में उन सभी का पूरा सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘आप’ पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें भाई-भतीजावाद के बजाय हर तबके के लोगों को बिना कोई भेदभाव पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित जालंधर हल्के की जनता ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का मन बना लिया है।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *