Jalandhar By Poll: बार एसोसिएशन फिल्लौर ने AAP को दिया समर्थन, कहा- संसद तक पहुंचेगी आम आदमी की आवाज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो चुकी है। ‘आप’ में विरोधी पार्टियों के नेताओं और समर्थकों समेत आम लोगों का शामिल होना भी लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को आम आदमी पार्टी को उस वक़्त बड़ी मजबूती मिली जब आम लोगों के बाद स्थानीय वकील समुदाय ने भी क्षेत्र के विकास के लिए आप को समर्थन देने का ऐलान किया और पार्टी प्रत्याशी शुशील के पक्ष में आवाज़ बुलंद की।

Jalandhar By Poll: बार एसोसिएशन फिल्लौर ने AAP को दिया समर्थन, कहा- संसद तक पहुंचेगी आम आदमी की आवाज

बार एसोसिएशन फिल्लौर’ के सदस्यों के साथ में हुई बैठक में आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट विशेष रूप से मौजूद थे। इस दौरान बड़ी संख्या में एसोसिएशन के वकीलों ने जालंधर उपचुनाव में आप को समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं बरसट ने केंद्र के पक्षपातपूर्ण रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अंबानी और अडानी की गुलाम बन गयी है। इसलिए बीजेपी ने उनका 14 लाख करोड़ का कर्ज भी माफ किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब को आर्थिक सहायता के लिए विशेष पैकेज देने के बजाए मंडी बोर्ड के 3200 करोड़ रुपये की ग्रांट ही रोक दी। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने किसानों की समस्याओं का समाधान किया और 28 हजार से अधिक युवाओं को स्थायी रोजगार भी उपलब्ध करने के साथ-साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया, स्कूलों का विकास किया है।

बरसट ने मान सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मान सरकार ने लुधियाना में आठवीं कक्षा की तीन छात्राओं को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 51 हजार का पुरस्कार दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा,खेलों के स्तर को भी उठाया जा रहा है ताकि बच्चे विदेश न जाएं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

हरचंद सिंह ने बार एसोसिएशन में मौजूद सभी वकीलों से इस बार शुशील कुमार रिंकू को जिताने की अपील की ताकि जालंधर विधानसभा क्षेत्र की आवाज संसद तक पहुंच सके। इस मौके पर बरसटके साथ विधायक जगसीर सिंह, प्रिंसिपल प्रेम कुमार (प्रकाश प्रभारी फिल्लौर), एडवोकेट कश्मीर सिंह मल्ली अध्यक्ष, दिनेश कमल (अध्यक्ष बार एसोसिएशन), आत्म प्रकाश बबलू, दिनेश लखनपाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

VIDEO- यौन शोषण के आरोपी BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह कब होंगे गिरफ्तार?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *