Jalandhar By Poll: पहले कांग्रेस और अब आप ने पंजाब को जंगलराज में धकेला – अनुराग ठाकुर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब को जंगलराज में धकेल दिया गया है।

अनुराग ठाकुर ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब में क़ानून के राज को बिल्कुल ही ख़त्म कर दिया है। आज देश में पंजाब की चर्चा अराजकता, गुंडागर्दी, गैंगवार माफिया के लिए हो रही है। मुख्यमंत्री राज्य से बाहर अधिक समय बिता रहे हैं। राज्य में कानून व्यवस्था कौन देख रहा है? कौन इसके लिए ज़िम्मेदार है, किसी को कुछ पता नहीं।

पंजाब में अपराध और अराजकता

आम आदमी पार्टी के नेता कहते थे कि अगर दिल्ली सरकार को पुलिस का नियंत्रण दे दिया जाए तो वे बड़े सुधार लाएंगे, लेकिन आज उन्होंने पंजाब पुलिस की क्या हालत कर दी है? रोजाना चारों ओर से किसी ना किसी की नृशंस हत्या, अपराध और अराजकता की ख़बरें आ रहीं हैं।

ये अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ही देन है कि मुट्ठी भर देश विरोधी व अलगाववादियों ने इतने दिनों तक उपद्रव मचाया। मान सरकार जागे और चंद वोटों के लिए आग से खेलना बंद करें। पिछले एक साल में राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। क्या पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री पंजाब की बिगड़ी स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम हैं?

AAP करती है फूट डालो और राज करो

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में विकास, शांति और भाईचारा चाहती है। मगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी केवल पंजाब हीं नहीं बल्कि पूरे भारत में नफरत और अलगाववाद की राजनीति को भड़का कर वोट बटोरना चाहते हैं। आप पंजाब में किस तरह की विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है, यह जग जाहिर हो चुका है और इसका स्पष्ट प्रमाण कई बार खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू मीडिया के समक्ष दे चुका है।

इनका मॉडल ही है फूट डालो और राज करो। क्या पंजाब में सद्भाव और भाईचारे को बाधित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी? अनुराग ठाकुर ने जनता से पंजाब विरोधी तथा पंजाब की जनता विरोधी सोच व नीयत रखने वालों को सबक सिखाने का आह्वान करते हुए जालन्धर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में वोट करने की अपील की।

VIDEO – पास्टर अंकुर नरुला के घर तीन दिन तक चली इनकम टैक्स की रेड, देखें क्या-क्या मिला

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *