Jalandhar By Poll: डीपीआई ने भाजपा को दिया खुला समर्थन, श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित BJP में

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 554 शब्द|📅 01 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: केंद्रीय सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को आज उस समय जबरदस्त मजबूती मिली जब डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (PDI) ने भाजपा को खुला समर्थन देने का ऐलान किया।

डीपीआई के प्रधान विकास हंस ने इस मौके पर कहा कि उनकी पूरी कोर कमेटी और सभी नौ विधानसभा हलकों के इंचार्ज तथा कार्यकर्त्ता 10 मई तक अपनी पूरी ताकत भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल को जिताने में झोंक देंगे। फिर 13 मई के बाद आगे पार्टी के निर्णय के बारे में घोषणा की जाएगी।

Jalandhar By Poll: डीपीआई ने भाजपा को दिया खुला समर्थन, श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित BJP में

डीपीआई ने दिया खुला समर्थन

डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से भाजपा को समर्थन देने वालों में प्रदेश प्रधान विकास हंस, कोर कमेटी के प्रधान शिंगारा सिंह कल्याण, महासचिव दीपक घई, चेयरमैन डॉक्टर नरेश बैंस, प्रवक्ता पंडित रोशन लाल, हलका इंचार्ज मोहन सिंह लद्धड़ (उत्तरी हलका), मणि मान कैंट विधानसभा हलका, सन्नी खोसला वेस्ट हल्का, एडवोकेट सागर सहोता करतारपुर हल्क, विवेक सभरवाल सेंट्रल हल्का, शिवकुमार गोग आदमपुर हल्का, जगपाल सिंह नकोदर हल्का, कश्मीर सिंह शाहकोट हल्का और बलविंदर बाहरी फिल्लौर विधानसभा हलका शामिल है।

Jalandhar By Poll: डीपीआई ने भाजपा को दिया खुला समर्थन, श्री वाल्मीकि तीर्थ के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने श्रद्धालुओं सहित BJP में

उधर, श्री गुरु ज्ञान नाथ वाल्मीकि धर्म ट्रस्ट श्री वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने अपने श्रद्धालुओं और सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। संत नछत्तर नाथ शेरगिल ने भाजपा को समर्थन देने के सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिन्होंने एक मजहबी सिख इंदर इकबाल सिंह अटवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसलिए वह पूरे समाज से अपील कर रहे हैं कि वह अटवाल की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दें तथा उन्हें वोट कर विजयी बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने समाज के दलित व्यक्ति को उम्मीदवार बनाकर पूरे समाज को मान सम्मान दिया है।

अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों में एक नीति वंचितों को वरीयता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी का भी यही मिशन था वंचित को वरीयता। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी भी उनके उसी मिशन को लेकर आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पार्टी में बनता उनका पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने सभी का स्वागत और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों व अन्य संगठनों के लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा शासित प्रदेशों में तेजी से हो रहा विकास है। जीवन गुप्ता ने कहा कि जिस तरह लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव भाजपा के उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल अवश्य जीतेंगे।

भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए पूर्व मंत्री डॉ राज कुमार वेरका ने कहा कि जिस तरह बड़ी तादाद में लोग इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल को अपना समर्थन दे रहे हैं, उससे भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

इस मौके पर कांग्रेस के एसएससी विंग के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक सोंधी, अकाली दल के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद के पूर्व सदस्य मनजीत सिंह आवादान, लक्ष्मण सिंह सहोता (नकोदर), हरप्रीत हैप्पी (सैदपुर) और हरप्रीत सिंह हैप्पी (शंकर) शामिल हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *