Gambling In Thailand: थाईलैंड के पटाया में जुआ खेलते 80 भारतीय गिरफ्तार, इनमें कई पंजाबी भी शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, थाईलैंड। Gambling In Thailand: थाईलैंड (Thailand) के पटाया में पुलिस ने भारतीय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाईलैंड के पटाया में 80 भारतीयों को जुआ (Gambling) खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पटाया के एक लग्जरी होटल में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस दौरान की गई छापेमारी में 80 भारतीय जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है।

Gambling In Thailand
Gambling In Thailand
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि बंग लामुंग जिले के तम्बॉन नोंग प्रू में स्थित एशिया पटाया होटल में छापेमारी की गई थी यह छापेमारी मिली गुप्त सुचना के आधार पर की गयी थी कि कई भारतीय नागरिकों ने 27 अप्रैल से 1 मई तक इस होटल के कमरे को बुक किया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने जुए के लिए सम्पाओ नाम से एक मीटिंग रूम को भी किराए पर भी लिया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

वहीं जब पुलिस आधी रात को पुलिस छापे के लिए पहुंची तो पुलिस को जुआरी बक्कारा और ब्लैकजैक खेलते हुए पाए गए। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस ने 93 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 83 भारतीय, छह थाई और चार म्यांमार के नागरिक हैं। गिरफ्तार किए गए 93 में से 80 भारतीय जुआरी थे जबकि अन्य खेल आयोजक और कर्मचारी बताए जा रहे है।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *