Sharad Pawar: स्क्रिप्टेड है शरद पवार का अध्यक्ष पद छोड़ना, कार्यकर्ताओं को नहीं मंजूर इस्तीफा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, महारष्ट्र। Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) ने सबको झटका देते हुए एनसीपी (NCP) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। आपको बता दे कि शरद पवार ने यह फैसला शरद पवार द्वारा 4 दिन पहले दिए गए बयान के बाद लिया है उन्होंने 4 दिन पहले गुरुवार को कहा था कि रोटी पलटने का वक्त आ गया है।

किसी ने मुझसे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी है। न पलटे तो कड़वी हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि नए चेहरे को आगे लाना हमेशा एनसीपी की परंपरा रही है। इसके साथ ही शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने 17 अप्रैल को कहा था कि 15 दिन में महाराष्ट्र की राजनीति में दो बड़े विस्फोट होंगे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इन दोनों बयानों से अंदाजा लगाया जा रहा कि शरद पवार द्वारा इस्तीफा देने का मन लंबे समय से बनाया जा रहा था ना की अभी जल्दबाजी या भी किसी के दबाव में बनाया गया है। आपको यहां हम बता दे कि शरद पवार ने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर NCP बनाई थी। उसके बाद से ही वे पार्टी के अध्यक्ष थे। पवार के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ता रोने लगे और उनसे फैसला वापस लेने की मांग करने लगे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

लेकिन शरद पवार अपने फैसले पर अड़े रहे और इस्तीफा दे दिया। वहीं इस्तीफा देने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी तरफ अजित पवार ने कहा, ‘शरद पवार की उम्र को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वो सभी कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष नहीं हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वो पार्टी में नहीं हैं। आप भावुक ना हों। जो भी नया अध्यक्ष होगा, हम उसके साथ खड़े रहेंगे।’

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *