UP News: प्रयागराज के आज प्रेस ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को किया संबोधित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 547 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, प्रयागराज। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा सरकार ने तुष्टीकरण नहीं सबके सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। मंगलवार को प्रयागराज के ‘आज’ प्रेस ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

UP News: प्रयागराज के आज प्रेस ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को किया संबोधित

तुष्टीकरण नहीं सशक्तिकरण पर दिया ध्यान

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि हमने सबके विकास के लिए काम किया है। उनका कहना है कि विपक्षी पार्टियां तुष्टीकरण पर काम करती हैं, वही बंटवारा करती हैं वही भेदभाव करती हैं और वही विभाजन करती है। हमने तुष्टीकरण पर नहीं सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

हर नागरिक का सशक्तिकरण , सबका सम्मान, सबके विकास के भाव के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ाने पर काम किया है। आज यूपी परिवारवादी और जातिवादी मानसिकता से उबरकर एक राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़कर पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है।

…जो जस करहि सो तस फल चाखा -योगी

प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह प्रयागराज की धरती अत्याचार बर्दाश्त नहीं करती है। मंच संभालते ही उन्होंने तो इशारों ही इशारों में माफिया के खिलाफ कड़ा सन्देश दिया और कहा कि प्रकृति न्याय जरूर करती है। जो जैसा करेगा उसको वैसा ही फल मिलेगा। जिन लोगों ने अन्याय किया था प्रकृति ने न्याय कर दिया।

UP News: प्रयागराज के आज प्रेस ग्राउंड में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को किया संबोधित

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत ने जी 20 की अगुवाई की है जिससे दुनियाभर में भारत का सम्मान बढ़ा है । यूपी में बदले माहौल पर उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश कि पहचान कट्टे से नहीं आईटी स्किल के रूप में जानी जाएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

सीएम योगी ने मेयर प्रत्याशी उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी के समर्थन में अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए पीएम आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं। शौचालय बनवाए जा रहे हैं। उज्जवला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं। गांव गांव तक बिजली और पेयजल योजनाओं से सभी को स्वच्छ पानी मुहैया कराया जा रहा है।

आज प्रदेश कर्फ्यू नहीं ,नहीं दंगा नहीं हर , तरफ चंगा ही चंगा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 के पहले के यूपी में पर्व और त्यौहार में भय और आतंक से लोग काँपते थे आज पर्व और त्यौहार में खुशहाली आती है, आज इसके सही मायने पता चलते हैं। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं, दंगा नहीं, आज तो यूपी में हर तरफ चंगा ही चंगा है। इसलिए है क्योंकि सरकार की कार्यवाही जीरो टोलेरेंस की है।

जो लोग पहले आतंक के बल पर गरीबो की सम्पत्ति पर कब्जा करते थे व्यापारियों से रंगदारी वसूली करते थे आज गले में तख्ती लटकाकर जाने के लिए मजबूर हुए हैं। आज व्यापारी रंगदारी नहीं देता आज व्यापारी को राज्य सरकार की और से व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से दस लाख रुपये की सुरक्षा बीमा दी जा रही है।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *