Jalandhar By Poll: लोकसभा क्षेत्र जालंधर के सभी बूथों पर भाजपा हासिल करेगी लीड- हरदीप पुरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज अर्बन एस्टेट फेज-1 के वोटरों से मुलाकात की और वोटरों के भारी समर्थन को देख कर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा (BJP) को जनता का अथाह समर्थन व प्यार मिल रहा है।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में पंजाब भाजपा को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी और कार्यकर्ता दोनों ही काफी खुश हैं।

Jalandhar By Poll: लोकसभा क्षेत्र जालंधर के सभी बूथों पर भाजपा हासिल करेगी लीड- हरदीप पुरी

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

शहरी क्षेत्रों में पार्टी को सभी बूथों पर बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने तमाम पार्टियों को आजमा कर देख लिया, जिन्होंने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले नौ वर्षों के दौरान क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया और आम आदमी पार्टी (AAP) की वर्तमान भगवंत मान सरकार ने अपने एक साल के शासन के दौरान पूरी दुनिया में पंजाब की प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जालंधर समेत पंजाब के तमाम उद्योग पंजाब से बाहर दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं, जो कि बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने जनता को भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल से भारी मतों से विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

https://youtu.be/RWb-DYbUCsE
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *