Office Timing Changed: ’नए युग का आग़ाज़’, पंजाब ने आम आदमी की सुविधा के लिए आज से बदला सरकारी कार्यालयों का समय

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 724 शब्द|📅 02 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Office Timing Changed: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज कहा कि दफ्तरी समय बदलने की बेमिसाल जन हितैषी पहलकदमी से राज्य में ’नए युग का आग़ाज़’ हुआ है, जिससे रोज़ाना 350 मेगावाट बिजली बचने के साथ-साथ 2 मई से 15 जुलाई तक लगभग 40-45 करोड़ रुपए की भी बचत होगी।

Office Timing Changed: ’नए युग का आग़ाज़’, पंजाब ने आम आदमी की सुविधा के लिए आज से बदला सरकारी कार्यालयों का समय

पंजाब सिवल सचिवालय-1 के कमेटी रूम में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण कदम से जहाँ लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी, वहीं यह कदम सरकारी मुलाजिमों की कार्यकुशलता बढ़ाने में भी सहायक होगा।’’ मुख्यमंत्री ने आज ख़ुद प्रातः काल 7.28 पर अपने कार्यालय पहुँच कर मिसाल कायम की।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला लंबे विचार-विमर्श के दौरान बहुसंख्यक हिस्सेदारों की सहमति लेने के बाद लिया गया। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला आने वाले महीनों में लोगों को भयानक गर्मी से बचाने में बहुत सहायक होगा। भगवंत मान ने कहा कि चाहे कई पश्चिमी देशों में मौसम की तबदीली के अनुसार घड़िया का समय की रिवायती एक आम प्रक्रिया है परन्तु भारत में पहली बार यह ऐतिहासिक पहलकदमी की गई।

विवरणों के बारे बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे आम व्यक्ति अपने काम से छुट्टी लिए बिना प्रातः काल अपना कामकाज जल्द कर सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी मुलाजिमों को भी सुविधा मिलेगी क्योंकि वह दफ्तरी समय के बाद सामाजिक समागमों में शिरकत कर सकेंगे। इसी तरह भगवंत मान ने कहा कि कर्मचारी अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताऐंगे क्योंकि वह भी बच्चों की छुट्टी के साथ ही घर पहुँच जाया करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फ़ैसले से सरकारी दफ्तरों में रोज़ाना 350 मेगावाट बिजली की बचत होने की संभावना है जिससे सरकारी दफ्तरों के बिजली खर्च में भारी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि पावरकॉम के आंकड़ों से अनुसार दोपहर 1.30 से शाम के 4 बजे तक बिजली का प्रयोग का ‘पीक आवर’ (बिजली की सबसे अधिक खपत वाला समय) है परन्तु क्योंकि अब कार्यालय दोपहर 2 बजे बंद रहेंगे, इससे बिजली के प्रयोग में कटौती करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

भगवंत मान ने कहा कि हर महीने औसतन 16 से 17 करोड़ रुपए की बचत होगी और 2 मई से 15 जुलाई तक के समय के दौरान राज्य सरकार को 40 से 42 करोड़ रुपए की बचत होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नयी समय-सारणी यह भी यकीनी बनाऐगी कि सरकारी कार्यालयों में कुदरती रौशनी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई के बाद सभी हिस्सेदारों ख़ास कर आम लोगों से फीडबैक लेकर फ़ैसले की समीक्षा की जाएगी।

बिजली की बचत के साथ यातायात को सुचारू ढंग के साथ चलाने में भी मिलेगी मदद 

भगवंत मान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में ऐसे और भी नागरिक केंद्रित फ़ैसले लेगी जिसके लिए आगामी योजनाबंदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों का समय बदलने के कदम से सिर्फ़ बिजली की बचत ही नहीं बल्कि इससे यातायात को सुचारू ढंग के साथ चलाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कदम के बारे कई अन्य राज्यों की तरफ से भी पूछताछ की जा रही है और दूसरे राज्यों में भी इसको दुहराने की संभावना है।

भगवंत मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि बड़े शहरों जैसे कि बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और अन्यों में ऐसे कदम ट्रैफ़िक की समस्या को सुचारू बनाने में मदद कर सकते हैं जिससे आम आदमी को अपेक्षित राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है क्योंकि खेती, घरेलू या उद्योग समेत सभी क्षेत्रों की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त बिजली पैदा की जा रही है।

एक मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि रोपड़ स्थित गुरू गोबिन्द सिंह सुपर थर्मल प्लांट के पास 35 दिनों के लिए कोयला मौजूद है जब इससे पहले की सरकारों के समय राज्य में कोयले की भारी कमी के कारण अंधेरे का ख़तरा मंडराता रहता था। हरियाणा के बिजली मंत्री द्वारा राज्य में बिजली सम्बन्धी दिए बेबुनियाद और तर्कहीन बयान पर तंज़ कसते हुये भगवंत मान ने उनको पंजाब के मामलों में दख़ल देने से गुरेज़ करने और अपने राज्य पर ध्यान देने की सलाह दी।

कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या मजबूरी?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *