Jalandhar News: जालंधर में RSS नेता के भतीजे गौरव को किसने पीटा? RTA दफ्तर में ‘दलाली’ पर वर्चस्व कायम करने की लड़ाई? आखिर डीसी दफ्तर के ‘दलाल’ कब खत्म होंगे?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 03 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर तहसील कांप्लेक्स में स्थित RTA आफिस में इस कदर करप्शन फैला हुआ है, कि यहां एजैंटों के बगैर कोई काम नहीं हो सकता है। इसका ताजा उदाहरण RSS जालंधर के बड़े नेता के भतीजे गौरव लूथरा को तहसील में ही पीट दिया गया। कहा जा रहा है कि गौरव लूथरा को पीटने वाले RTA दफ्तर के कुछ एजैंट और उनके क्लाइंट हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

RSS नेता के भतीजे औऱ भाजपा नेता गौरव लूथरा की पिटाई वाली वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ फैल रही है। जिसमें साफ गाली गालौच के साथ मारपीट शामिल है। डीसी आफिस से जुड़े लोग कहते हैं कि सारा मामला आऱटीए आफिस का है। आरटीए आफिस में करप्शन इतनी है कि बिना एजैंट के काम संभव नहीं है। जिससे यहां एजैंटों का एक माफिया काम करता है।

बताया जा रहा है कि आरएसएस नेता के भतीजे और भाजपा नेता गौरव लूथरा भी आरटीए दफ्तर में एजैंटी का काम करता है। कुछ लोग बताते हैं कि सरकार बदलने के बाद स्थानीय स्तर पर एजैंट भी नए आ गए। इससे गौरव लूथरा और नए एजैंटों के बीच टशन शुरू हो गई। वहीं, कुछ लोग बताते हैं कि गौरव लूथरा ने किसी क्लाइंट का काम लिया था, पूरा नहीं होने पर उक्त क्लाइंट अपने दोस्तों के साथ गौरव की पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

मामला जो कुछ भी हो। इतना साफ हो गया है कि डीसी के नाक के नीचे चल रहे आरटीए दफ्तर में एजैंट नहीं माफिया का वर्चस्व है। जिससे आम जनता का सीधे तौर पर कोई काम नहीं हो सकता। बेईमान अफसरों के साथ एजैंटों की सीधे डील होती है। लाइसेंस बनवाने से लेकर सभी काम एजैंट करते हैं। यही नहीं, आरटीए दफ्तर में सरकारी कुर्सी पर भी यही एजैंट बैठते हैं।

पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में क्या मिला? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *