Russia-Ukraine War: पुतिन के घर पर ड्रोन से हमले की कोशिश, रूस बोला- यह यूक्रेन का आतंकी हमला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 213 शब्द|📅 03 May 2023

डेली संवाद, रूस। Russia-Ukraine War: इस समय की बड़ी खबर रूस से आ रही है। खबर है कि रूस ने दावा किया है कि उनके राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमले की कोशिश की है। दावा रूस की तरफ से ही किया गया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

मीडिया रिपोर्ट्स सरकार के हवाले से कहा गया कि पुतिन बिल्कुल सुरक्षित है और अपना काम कर रहे है। यहां हम आपको बता दे कि पुतिन इस समय घर से काम कर रहे है। उनके वर्क शेड्यूल में भी किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि दो मानवरहित व्हीकल (ड्रोन) को रूस की ओर भेजा गया था। उनके निशाने पर राष्ट्रपति पुतिन का आवास था। ड्रोंस को मार गिराया गया है। हम इसे एक सुनियोजित आतंकवादी कृत्य मानते हैं। यह रूसी संघ के राष्ट्रपति की जान लेने का एक प्रयास था। हमले में पुतिन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में क्या मिला? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *