Jalandhar By Poll: आप की नीतियों व मान सरकार के कार्यों से प्रभावित विभिन्न पार्टियों के नेताओं व वर्करों के ‘आप’ में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 417 शब्द|📅 03 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी को जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए आज उस समय और ज़्यादा मजबूती मिली जब संयुक्त अकाली दल के नेताओं सहित बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वर्कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ की नीतियों से प्रभावित होकर अकाली दल के नेताओं और बसपा वर्करों ने यहां गुरु रविदास चौक स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में ‘आप’ दामन थामा। ‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने यहां गुरु रविदास चौंक स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में हुई बैठक के दौरान संयुक्त अकाली दल के नेताओं और बसपा वर्करों को पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हुए संयुक्त अकाली दल के नेताओं और बसपा वर्करों ने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ प्रत्याशी सुशिल कुमार रिंकू को भारी अंतर से जीत हासिल करवाने का दावा किया। ‘आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने आम आदमी पार्टी में शामिल हुए संयुक्त अकाली दल के नेताओं और बसपा वर्करों का स्वागत किया। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले संयुक्त अकाली दल के नेताओं और बसपा वर्करों के भरोसा दिलाया कि पार्टी में उनका सम्मान किया जाएगा। सरदार हरचंद सिंह बर्स्ट ने आगे कहा कि उनके जैसे अन्य प्रमुख नेताओं और आम लोगों का पार्टी में स्वागत है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

‘आप’ द्वारा जलंधर उपचुनाव को लेकर यहह गुरु रविदास चौंक में बनाये गए चुनाव कार्यालय में बैठक दौरान पार्टी में शामिल हुए संयुक्त अकाली दल के नेता जुगराज पाल सिंह शाही संयुक्त अकाली दल के वर्तमान अध्यक्ष, मंजीत सिंह, सुरिंदर कुमार, बलदेव सिंह, चंदन अरोड़ा सहित सयुंक्त अकाली दल के कई अन्य नेता तथा बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में जसविंदर सिंह जस्सी, बाबा चीमा, गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, रमन कुमार, प्रभ दयाल, अजय कुमार, मनोज कुमार, लवप्रीत सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य पार्टी वर्कर बड़ी संख्या में मौजूद थे।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा कि ये सभी ‘आप ‘की नीतियों से प्रभावित थे और अपनी पार्टियों को छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए क्योंकि पिछली सरकारों ने उन्हें आगे आने का मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों को घर-द्वार तक पहुंचाना चाहते हैं ताकि सरकार नई नई और बेहतर नीतियें ला सके।’

पास्टर अंकुर नरूला के घर इनकम टैक्स की छापेमारी में क्या मिला? देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *