Jalandhar By Poll: BJP प्रत्याशी अटवाल के पक्ष में भाजपा युवा मोर्चा 8 मई को आयोजित करेगा मोटर साईकल रैली : कंवरवीर सिंह टोहड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल युनाईटिड के संयुक्त प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में सभी दिग्गज नेता व कार्यकर्त्ता अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करते हुए जनता को अटवाल के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जालंधर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में रोजाना प्रचार हेतु डटे हुए हैं तथा रोजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अटवाल के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब द्वारा 8 मई 2023 दिन सोमवार को युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा की अध्यक्षता में जालंधर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग विशाल मोटर साईकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

इन मोटर साईकिल रैलियों की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहरा की अध्यक्षता में स्थानीय निजी होटल में किया गया, जिसमें युवा मोर्चा द्वारा जालंधर लोकसभा के विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना तथा भाजपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने इन मोटर साईकिल रैलियों की तैयारियों के संबंध विस्तृत जानकारी हासिल की तथा रही कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

कंवरवीर सिंह टोहरा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जालंधर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग नौ मोटर साईकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 2,000 से जयादा मोटर साईकिल तथा 4,000 से अधिक लोग भाग लेंगे।

इन मोटर साईकिल रैलियों में भाजपा की राष्ट्रीय व प्रदेश लीडरशिप भी भाग लेगी। यह रैलियां नौ विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग इलाकों में से हो कर गुजरेंगी तथा भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में जनता को जागरूक करेंगीं। कंवरवीर सिंह टोहरा ने सभी को इन रैलियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आहावन करते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का भाई आह्वान किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव अब्बास शाकिर, अरमानजोत बराड़, उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, सचिव निहारिका कमल, आशु अंबा, प्रेस सचिव विशाल मेहता, कॉलेज आउटरीच प्रकोष्ठ के इंचार्ज हरमनजीत मीता, कोषाध्यक्ष रमन बजाज आदि उपस्थित थे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *