Punjab News: पंजाब पुलिस ने विदेशी आतंकवादियों लखबीर लंडा और सतबीर सत्ता से जुड़े मॉड्यूल का किया पर्दाफाश; एक काबू

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/ तरनतारन। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चलाई मुहिम के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने विदेश आधारित वांछित आतंकवादियों लखबीर सिंह उर्फ लंडा और सतबीर उर्फ सत्ता के साथ सम्बन्ध रखने वाले एक सक्रिय करिन्दे के कब्ज़े में से 10 पिस्तौलें बरामद करके उसे गिरफ़्तार करने से इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

पकड़े गए मुलजिम की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा निवासी गाँव धुन्न ढाई वाला ज़िला तरन तारन के तौर पर हुई है। मुलजिम की आपराधिक पृष्टभूमि है और वह हाल ही में गोइन्दवाल साहिब केंद्रीय जेल से रिहा हुआ है। पुलिस ने एफआईआर में सुखदीप सिंह उर्फ सुख निवासी छेहरटा, अमृतसर, लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरीके, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता नौशेहरा, यादविन्दर सिंह उर्फ यादा और बागी सिंह को भी नामज़द किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्रों से पता लगा था कि लंडा और सत्ता की तरफ से बताए गए ठिकाने से मुलजिम गुरभेज मैगज़ीनों समेत पिस्तौलें बरामद करके आ रहा है, जिस पर कार्यवाही करते हुये तरन तारन जिले की पुलिस टीमों ने तुरंत जाल बिछाया और जब वह अपने मोटरसाईकल पर जा रहा था, तो उसे मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसका प्लैटिना मोटरसाईकल कब्ज़े में ले लिया है और उसके कब्ज़े में से थैला बरामद किया है जिस में सात .32 बोर और तीन .30 बोर सहित 10 पिस्तौलें थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये सीनियर कप्तान पुलिस तरन तारन गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मुलजिम गुरभेज भेजा ने अपने एक अन्य साथी सुखदीप सिंह उर्फ सुख जोकि इस समय पर केंद्रीय जेल गोइन्दवाल साहिब में बंद है, के साथ मिलकर लंडा और सत्ता की हिदायतों पर हथियार प्राप्त करने और राज्य में कत्ल सहित आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मुलजिम भेजा को पैसों की सख़्त ज़रूरत थी और गैंगस्टरों की तरफ से उसे काम देने का लालच दिया गया था। उन्होंने बताया कि मुलजिम भेजा गैंगस्टर यादविन्दर यादा और जर्मनी आधारित बागी सिंह के संपर्क में था। उन्होंने आगे कहा कि दोनों व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *