Punjab News: जालंधर के ठग ‘बंटी-बबली’ गिरफ्तार, पंजाब सरकार को लगा चुके हैं 2 करोड़ का चूना

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ जारी मुहिम के दौरान जालंधर जिले के गाँव तुरा निवासी बरिन्दर कुमार और उसकी पत्नि दीपक बाला को अन्य प्राईवेट मुलजिमों के साथ सांठगांठ करने के लिए गिरफ़्तार किया है, जिन्होंने रूपनगर जिले के गाँव करूरा में राज्य सरकार को प्रचलित कुलैकटर दरों से बहुत ज़्यादा कीमत पर ज़मीन बेच कर राज्य के खजाने को बड़ा नुकसान पहुँचाने में साजिश रची थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

आज यहां इस बात का खुलासा करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंधी पहले ही केस नंबर 69 तारीख़ 28-06-2022 को आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7-ए, 8, 13 के अंतर्गत पुलिस थाना नूरपुरबेदी में कई प्राईवेट व्यक्तियों और सरकारी मुलाजिमों के विरुद्ध दर्ज किया हुआ है जिसकी ब्यूरो द्वारा जांच की जा रही थी।

अन्य विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि जांच के अधीन लगभग 54 एकड़ ज़मीन श्री आनन्दपुर साहिब सब डिवीज़न के गाँव करूरा में पहाड़ियों, ड्रेन, खाई, टिब्बे आदि किस्म की है जोकि गाँव करुरा निवासियों के नाम पर है। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य वन निगम, एसएएस नगर ने वृक्ष लगाने के लिए यह ज़मीन खरीदने का प्रस्ताव दिया था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान यह पाया गया कि दो निजी व्यक्तियों दलजीत सिंह भिंडर और अमरिन्दर सिंह भिंडर, दोनों भाईयों, ने राज्य के राजस्व कर्मचारियों के साथ सांठगांठ की थी और गाँव की ज़मीन उक्त वन निगम को असली कीमत से बहुत ज़्यादा कीमत पर बेच दी थी। इस तरह उक्त भिंडर भाइयों ने करीब 5,35, 00, 000 करोड़ रुपए इकठ्ठा किये थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि उपरोक्त भिंडर भाइयों ने गाँव तुरा, जालंधर जिले के रहने वाले बरिन्दर कुमार के खाते में 2,00,000 रुपए और उसकी पत्नी दीपक बाला के खाते में 1,95,00,000 रुपए ट्रांसफर किये थे। इस दम्पत्ति को गिरफ़्तार कर लिया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *