Punjab News: कनाडा में पंजाबी पर फायरिंग, मशहूर कबड्डी प्रमोटर पर जानलेवा हमला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 06 May 2023

डेली संवाद, कनाडा। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों के साथ घटनाओं की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर कनाडा से सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा में कबड्‌डी फेडरेशन के प्रधान कमलजीत कंग उर्फ नीटू पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। आपको बता दे कि नीटू सबसे प्रसिद्ध कबड्डी प्रमोटरों में से एक हैं।

Punjab News: कनाडा में पंजाबी पर फायरिंग, मशहूर कबड्डी प्रमोटर पर जानलेवा हमला

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

गोलियां लगने से घायल नीटू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही नीतू कांग अपने घर से बाहर निकले पहले से ही इंतजार कर रहे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इस घटना में उन्हें 2 गोलियां लगीं जिनमें 1 उनके पेट और दूसरी गोली उनकी टांग में लगी है। विदेश में पूजाबियों के साथ हो वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है आए दिन ऐसी कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है गत दिवस अभी अमेरिका के वाशिंगटन की वैंकूवर सिटी में एक पंजाबी युवक की गैस स्टेशन पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *