Australia Temple Attack: ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर हिंदू मंदिर पर हमला, PM मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक नारे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 06 May 2023

डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Australia Temple Attack: ऑस्ट्रेलिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर हिन्दू मंदिर पर हमला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिडनी के रोजहिल इलाके में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर हमला किया है। इसके साथ ही मंदिर की सामने की दीवार पर PM मोदी को लेकर विवादित बातें लिखी गई हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से ठीक पहले हुई है। बता दें कि पीएम मोदी 23 मई को ऑस्ट्रेलिया जाने वाले हैं, जहां वे सिडनी में 23-24 मई को क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह घटना सिडनी के रोजहिल में बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर ( BAPS Shri Swaminarayan Mandir) में हुई। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि घटना कितने समय हुई।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

ऑस्ट्रेलिया टुडे अखबार ने बताया कि मंदिर के अधिकारियों ने गेट पर एक खालिस्तानी झंडा लटका हुआ पाया। फिलहाल मामले की सूचना न्यू साउथ वेल्स पुलिस को दे दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने मंदिर का दौरा किया। उन्हें हमले का सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया गया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

https://youtu.be/_CyiRDncY48
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *