Paramjit Singh Panjwar: मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आंतकी की पाकिस्तान में हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 221 शब्द|📅 06 May 2023

डेली संवाद, लाहौर। Paramjit Singh Panjwar: मोस्ट वांटेड ख़ालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ख़ालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परमजीत सिंह पंजवड़ को लाहौर में कुछ बाइक सवारों ने निशाना बनाया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उसे बाइक पर आए हमलावरों ने लाहौर में जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी के अंदर घुसकर कई गोलियां मारीं। जिसके बाद हमलावार वहां से भाग निकलने कामयाब हो गए। बताया जा रहा कि गोलियां लगने से परमजीत की मौके पर ही मौत गई। आपको बता दे कि परमजीत पंजवड़ पाकिस्तान में नाम बदलकर रहता था और वहीं से ख़ालिस्तान समर्थित गतिविधियों को अंजाम दिलाता था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

परमजीत सिंह पंजवड़ खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) का सरगना था, जो कि एक आतंकी संगठन है। 90 के दशक से ही पंजवड़ पाकिस्तान में शरण लिए हुए था। वह पाकिस्तान में मलिक सरदार सिंह के नाम से रह रहा था। वह भारत विरोधी गतिविधियों में 90 के दशक से पहले भी सक्रिय था। बताया जाता है कि वह 1986 में पाकिस्तान गया था।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *