Jalandhar By Poll: जालंधर हल्के के बड़ी संख्या में लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का झाड़ू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 06 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी की नीतियों व मान सरकार के कार्यों को लेकर जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए आम आदमी पार्टी को हल्के के लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। आम आदमी पार्टी की जालंधर में आयोजित बैठक के दौरान हल्के के बड़े पैमाने पर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

‘आप’ पंजाब के महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट ने मीटिंग के दौरान इन सभी को पार्टी में शामिल करवाया और पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले हल्के के लोगों ने ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का दावा किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने उनका सभी का स्वागत करते हुए भरोसा दिया कि उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में अन्य प्रतिष्ठित नेताओं और आम लोगों का खुले दिल से स्वागत हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ सुप्रीम अरविंद केजरीवाल और सरदार भगवंत सिंह मान की नीतियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी में शामिल और आगे शामिल होने वाले हर वर्ग के नए लोगों को उनके दिल और पार्टी में जगह दी जाएगी व साथ लेकर चला जाएगा।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

‘आप’ पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट के नेतृत्व में रशपाल सिंह राजू, हरद्वारी लाल यादव सहित जस्सी की मेहनत के कारण पार्टी में शामिल होने वालों में चंद्रशेखर, राज कुमार, राहुल, विक्की, राकेश, विजय, संतोष, महेंद्र, गुड्डू, मनवीर, गुरप्रीत, अक्षय, रामा, बिल्ला, मनप्रीत, मोहन, संदीप, हनी, लक्ष, सतपाल, भूपिंदर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *