Punjab News: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का करीबी गैंगस्टर पंजाब में गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 06 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी के करीबी हरविन्दर सिंह उर्फ जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ़्तार कर लिया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम जुगनू वालिया, जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली आदि जैसे कई आपराधिक मामलों में शामिल है, यूपी पुलिस को कई आपराधिक मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ़्तारी के लिए यू. पी. सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े में से .32 बोर पिस्तौल समेत 6 जिंदा कारतूस, लाखों रुपए की विदेशी करैंसी, एक सकौडा कार और दो वॉकी टॉकी सैट भी बरामद किये हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि ठोस जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने एडीजीपी प्रमोद बाण के नेतृत्व में और एआईजी सन्दीप गोयल की सहायता से स्पैशल ऑपरेशन चला कर मुलजिम जुगनू वालिया को मोहाली से गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस टीमों का नेतृत्व डीएसपी राजन परमिन्दर और डीएसपी रमनदीप सिंह कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

एडीजीपी प्रमोद बाण ने कहा कि पुलिस टीमों ने एफआईआर दर्ज करके आगे जांच शुरू कर दी है और इसमें आगे और खुलासे होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इस सम्बन्धी हथियार एक्ट की धारा 25 (7,8) और भारतीय दंड संहिता (आई. पी. सी.) की धारा 120-बी अधीन पुलिस स्टेशन स्टेट क्राइम पंजाब, एस. ए. एस. नगर में एफ. आई. आर नं. 3 तारीख़ 6.5.2023 दर्ज की गई है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *