Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगी खाप पंचायत, सिंघू बॉर्डर पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 07 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी पहलवान एक नाबालिग सहित सात पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में डब्ल्यूएफआई प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी पहलवानों को लगातार समर्थन मिल रहा है और अब इस सूची में खाप पंचायतों और किसान संगठनों का नाम भी जुड़ गया है। पहलवानों के समर्थन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा की खाप पंचायतों के नेता और बड़ी संख्या में किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इस संबंध में दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली के आसपास की सीमा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सिंघू बॉर्डर पर खासकर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। डीसीपी स्तर के अधिकारी खुद सीमा पर तैनात हैं। पहलवानों के समर्थकों को जाने से रोकने के लिए मिट्टी से भरे कई डंपर, बड़ी संख्या में बेरिकेड्स लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की है। एसकेएम ने एक बयान में कहा था कि सात मई को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता सैकड़ों किसानों को लेकर एक बार फिर दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचेंगे। धरने पर बैठे पहलवानों से संगठन के नेता मिलेंगे। इस बीच वह प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपना समर्थन देने का ऐलान भी करेंगे।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *