डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता जत्थेदार हरभजन सिंह डंग का निधन हो गया। जत्थेदार डांग शिरोमणि अकाली दल लुधियाना के प्रधान होने के साथ-साथ पार्षद भी थे। लगातार 6 बार पार्षद रह चुके। इसके साथ नगर निगम हाउस में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी
जत्थेदार हरभजन सिंह की शिरोमणि अकाली दल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में ड्यूटी लगा रखी थी। उन्हें लुधियाना के साथ लगते फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार के लिए लगा रखा था। प्रचार के दौरान ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत लुधियाना पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर किया।
ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?
अकाली नेता का निधन हार्ट अटैक आने से बताया जा रहा है। अकाली नेता सुरिंदर सिंह बंटी चौहान ने बताया कि हरभजन सिंह पार्टी के कर्मठ नेता था और अपने क्षेत्र के लोगों में उनकी अच्छी खासी पैठ थी। यही कारण था कि वह लगातार 6 बार पार्षद चुने गए। उन्होंने कहा कि जत्थेदार हरभजन डंग का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन लुधियाना के श्मशान घाट पर होगा।
अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार






