Jalandhar By Poll: जालंधर में कबीर दास जी के मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम भगवंत मान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 276 शब्द|📅 07 May 2023

डेली संवाद जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर में लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) 10 मई को होने जा रहे है इसको लेकर हर राजनीतिक द्वारा कमर कस ली गई है। इसको लेकर जोरो शोरो से प्रचार किया जा रहा है। हर किसी पार्टी को अपने अपने उम्मीदवार को जितवाने की होड़ लगी हुई है जिसे लेकर रैली निकाली जा रही है।

Jalandhar By Poll: जालंधर में कबीर दास जी के मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम भगवंत मान

इसको लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान बीते कुछ दिनों से आप पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को जितवाने के लिए जालंधर में रैली निकाली जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल भी जालंधर में सुशील कुमार रिंकू के हक में प्रचार कर रहे है। बीते दिन जालंधर में भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल द्वारा जालंधर में रैली की गई।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर तंज भी कसे। इसे लेकर आज सीएम भगवंत मान जालंधर के कबीर दास मंदिर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उनके साथ उम्मीदवार सुशिल कुमार रिंकू और वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कबीर दास जी विचारों से बहुत अमीर थे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज के समय में कबीर दास जी के विचारों को अपनाने का समय है। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर वर्ग के लोगों को खुश किया जाएगा। युवाओं को पंजाब में ही नौकरियां दी जाएगी जिसके कारण उनको विदेश और परिवार से दूर जाने की जरुरत नहीं होगी।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *