J&K News: पुलवामा में टला बड़ा हादसा, 5 किलो से ज्यादा IED के साथ आतंकियों का एजेंट गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 248 शब्द|📅 07 May 2023

डेली संवाद, पुलवामा। J&K News: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज रविवार को 5 से 6 किलो IED बरामद किया गया है। कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खुलासे पर ही यह IED जब्त किया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर इस आईईडी की बरामदगी की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

आईईडी की इस बड़ी खेप की बरामदगी राजौरी के कंडी वन इलाके में एक आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद की गई। राजौरी आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। राजौरी आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को राजौरी में 25 इन्फैंट्री डिवीजन के मुख्यालय का दौरा किया। राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा भी थे।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इस हमले के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में अलर्ट है। खास करके राजौरी के जंगलों में और इस पूरे क्षेत्र में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। राजौरी जिले के कोटरंका के केसरी हिल इलाके में आतंकी हमले के बाद राजौरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। चप्पे-चप्पे पर नाके लगाकर जांच की जा रही है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *