Bank Holidays: बैंकों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम करने का प्रस्ताव, शनिवार को भी रहेगी छुट्टी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 07 May 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Bank Holidays: बैंक के कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम करने की मंजूरी जल्द मिल सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) ने लंबे से चली आ रही हफ्ते में पांच दिन के काम को लेकर चर्चा पर आगे बढ़े हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अधिसूचना जारी की जाती है तो ये कर्मचारी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक काम कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों हफ्ते में पांच दिन काम को लेकर सहमत हुए हैं। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव एस नागराजन ने कहा कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के मुताबिक, शनिवार की छुट्टी सरकार को हर बार घोषित करनी होगी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने कहा कि ये समझौता कुछ ही समय के लिए हुआ था और ये वेतन के अधीन नहीं था। टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार भी इसपर सहमत है और कहा है कि आरबीआई को भी योजना को स्वीकार करना चाहिए। ये लागू होने के बाद कर्मचारी सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करेंगे। अभी मौजूदा समय में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बंद रहते है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *