The Kerala Story: दूसरे दिन ‘द केरल स्टोरी’ के कलेक्शन में आया तगड़ा उछाल, फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपए

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 07 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। The Kerala Story: 5 मई को रिलीज हुई अदा शर्मा (Adah Sharma) स्टार फिल्म द केरल स्टोरी (The Kerala Story) लगातार बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। कंट्रोवर्सी के बावजूद फिल्म ने दूसरे दिन 11.22 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 8 करोड़ का रहा था। कलेक्शन में उछाल आने के बाद फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने हाल ही में फिल्म की कमाई से जुड़ी अपडेट अपने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, द केरल स्टोरी सेंसेशनल है। इस फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस में आग लगा दी है। देश के हर सर्किट में इसने अच्छी कमाई की है और दोगुनी कमाई की है। एक ऐसी फिल्म जो बिना स्टारडम के सिर्फ माउथ पब्लिसिटी से चल रही है उसके लिए ये एक रिमार्केबल अचीवमेंट है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

फिल्म ने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को 8.03 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। शनिवार को इसका कलेक्शन 11.22 करोड़ रहा। भारत में इसका 2 दिन का टोटल कलेक्शन 19.25 करोड़ हो चुका है। पहले दिन द केरल स्टोरी की कमाई सिर्फ 8.03 करोड़ रही थी, लेकिन माउथ पब्लिसिटी से दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले ऐसी ही रियल स्टोरी पर बेस्ड फिल्म द कश्मीर फाइल्स भी पहले दिन कम कलेक्शन कर दूसरे दिन ज्यादा कमा चुकी है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *