Punjab News: पंजाब में 20,000 रुपए रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने थाना सदर लुधियाना (Ludhiana) के अंतर्गत मराडो पुलिस चौकी में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) प्रताप सिंह को 20,000 रुपए रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

ब्यूरो की टीम ने एएसआई की गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान उसकी कार से 32,000 रुपए भी बरामद किए हैं। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को गुरजीत राय निवासी शिमलापुरी, लुधियाना शहर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके बताया कि उसके खिलाफ उक्त थाने में एक पुलिस केस दर्ज है।

दस्तावेज अपने कब्जे में रख लिए

इस केस में एएसआई प्रताप सिंह जांच अधिकारी (आईओ) थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच के दौरान उक्त एएसआई ने बिना किसी लिखा-पढ़ी के उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में रख लिए थे।

Money
Money

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि जमानत मिलने के बाद जब उसने अपना सामान वापस लेने के लिए एएसआई प्रताप सिंह से संपर्क किया, तो एएसआई ने 40,000 रुपए रिश्वत की मांग की और उसे कुछ सामान वापस करने के बदले 20,000 रुपए की पहली किस्त के रूप में रिश्वत ले ली। उसने आगे बताया कि बाकी बचा सामान वापस करने के लिए अब एएसआई 20,000 रुपए की और रिश्वत मांग रहा था।

रिश्वत लेते हुए एएसआई गिरफ्तार किया

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त ए.एस.आई. प्रताप सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की दूसरी किस्त के रूप में रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

Punjab News
Punjab News

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव का ऐलान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *