Jalandhar By Poll: जालंधर उपचुनाव को लेकर हलके के विभिन्न संगठनों का ‘आप’ को समर्थन जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 440 शब्द|📅 08 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: आम आदमी पार्टी को जालंधर उपचुनाव Jalandhar By Poll को लेकर हल्के के लोगों का बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। ‘आप’ की नीतियों व मान सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हल्के के वभिन्न संगठनों का ‘आप’ को समर्थन देने का सिलसिला लगातार जारी है।

हल्के के नकोदर स्थित लद्धड़ पैलेस में हुई मीटिंग के दौरान स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों और प्रोफेसर ओंकार सिंह की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्य में सिविल गनमेन एंड गार्ड्स यूनियन पंजाब के मेंबरों ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जिससे जालंधर चुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए आम आदमी पार्टी को बड़ी मज़बूती मिली है। यूनियन के पदाधिकारियों ने जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) में ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का दावा किया। स्माल स्केल इंडस्ट्रीज पंजाब के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों और प्रोफेसर ओंकार सिंह ने सभी का स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा सम्मान देने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए चुनाव प्रचार के दौरान वे सभी आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा सीट से ‘आप’ प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से विजयी बनाकर ‘आप’ की गोद में डालेंगे। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारियों ने सिविल गनमैन व गार्ड यूनियन के सदस्यों को पेश आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया।

स्माल स्केल इंडस्टीड्ज के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों व प्रोफेसर ओंकार सिंह ने यूनियन के पदाधिकारियों को भरोसा दिया कि आने वाले समय में संगठन की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में मान सरकार द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, 29000 सरकारी नौकरी, कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का काम शुरू करने, 580 मोहल्ला क्लीनिक बनाने, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार को खत्म करने आदि वादे पूरे किए गए हैं और बाकी सभी वादे भी आने वाले समय में समयमें पूरे किए जा रहे हैं।

उन्होंने मीटिंग दौरान हाज़र यूनियन के पदाधिकारियों, सदस्यों और हल्के के लोगों से जालंधर उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की ताकि जालंधर हलके की आवाज संसद तक पहुंचे और हलके का विकास हो सके।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *