Punjab News: रिश्वत लेने के मामले में फंसे विधायक अमित रतन को हाई कोर्ट से बड़ा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 09 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बठिंडा देहात के विधायक अमित रतन को लेकर खबर सामने आ रही है। खबर है कि विधायक अमित रतन को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab & Haryana High Court) से कोई राहत नहीं मिली है। नियमित जमानत पर कुछ देर चली सुनवाई के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अमित रतन को बिना कोई राहत दिए सुनवाई 18 मई तक स्थगित कर दी है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

यहां हम आपको बता दे कि विधायक अमित रतन पर रिश्वत लेने का आरोप लगा हुआ था। विधायक पर आरोप था कि उसने एक सरपंच से चार लाख रुपये की रिश्वत ली थी। जिस मामले में विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। दरअसल, महिला सरपंच के पति ने विजिलेंस में इसकी शिकायत दी थी, जिसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं बृजभूषण सिंह? BJP के लिए जरूरी या फिर मजबूरी?

इसके बाद बठिंडा के सर्किट हाउस की पार्किंग से उसके करीबी को चार लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। बाद में इस मामले में अमित रतन को भी गिरफ्तार किया गया था। बठिंडा की अदालत ने 11 अप्रैल को उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अब अमित रतन ने हाईकोर्ट से अपनी जमानत की गुहार लगाई है।

अश्लील VIDEO पर सियासी उबाल | आमने-सामने गर्वनर और AAP सरकार

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *