ICC World Cup 2023: साउथ अफ्रीका को ICC World Cup 2023 में सीधा मिला प्रवेश, जाने क्या रहा कारण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 10 May 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। ICC World Cup 2023: आयरलैंड और बांग्‍लादेश के बीच मंगलवार को पहला वनडे बारिश की भेंट चढ़ गया है, जोकि साउथ अफ्रीका (South Africa) के लिए एक बड़ा वरदान साबित हुआ है। इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ICC World Cup) में दक्षिण अफ्रीका को सीधे जगह मिल गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को सीधे जगह मिल गई है। इसका मतलब यह है कि अब साउथ अफ्रीका को बिना खेलें ही वनडे वर्ल्‍ड कप के लिए सीधी एंट्री मिल गई है। दक्षिण अफ्रीका अब अब सुपर लीग तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है और इसके चलते अब उसे सीधा वर्ल्‍ड कप में सीधे प्रवेश मिला है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

आयरलैंड की टीम अब भले ही बांग्‍लादेश को वनडे सीरीज में हरा दे, लेकिन वो सुपर लीग की प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान के लिए दक्षिण अफ्रीका को पीछे नहीं छोड़ पाएगी। आयरलैंड 9वें स्‍थान के साथ सीरीज का समापन करेगी। अब उसे जिंबाब्‍वे में 18 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले क्‍वालीफाइंग टूर्नामेंट में हिस्‍सा लेना होगा, जिसमें वेस्‍टइंडीज और श्रीलंका जैसी दिग्‍गज टीमें भी शामिल होंगी।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *