Karnataka Election 2023: वोटिंग के दौरान जबरदस्त हंगामा, आपस में भिड़े BJP-कांग्रेस के कार्यकर्ता, कांग्रेस नेता घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 10 May 2023

डेली संवाद, कर्नाटक। Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Election) की वोटिंग का काउंट डाउन हो चुका है। राज्य में आज सुबह 7 बजे से एक चरण में वोटिंग शुरू हो चुकी है। इसके परिणाम शनिवार 13 मई को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार को चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार अभियान समाप्त हो चुका है।

इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक कांग्रेस नेता घायल हो गए हैं। बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

बताया जा रहा है कि स्थानीय नेता पहले भाजपा के साथ थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। बुधवार को कर्नाटक के बेल्लारी ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र में मतदान चल रहा था। इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में कांग्रेस नेता उमेश यादव घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

कर्नाटक में 5.31 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 2.67 करोड़ पुरुष जबकि 2.64 करोड़ महिला मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 16,976 मतदाता है। थर्ड जेंडर के 4,699 मतदाता हैं। पहली बार वोट डालने वाले 9.17 लाख मतदाता है। विकलांग मतदाताओं की संख्या 5.55 लाख हैं। इसके अलावा, राज्य की 224 विधानसभा में से 36 आदिवासी और 15 दलित समुदाय के लिए आरक्षित सीटें हैं।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *