Jalandhar By Poll: मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने शांतिपूर्ण मतदान को सुनिश्चित बनाने के लिए जालंधर लोकसभा के मतदाताओं का किया धन्यवाद

Daily Samvad
2 Min Read
Sibin C
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 10 May 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll: जालंधर लोकसभा उपचुनाव (Jalandhar By Poll) के लिए आज समूचे तौर पर शांतिपूर्वक वोट डाली गईं। जालंधर लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 50.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जालंधर लोकसभा सीट के लिए लोगों द्वारा अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए उनका धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का ध्यान शांतिपूर्वक ढंग से स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित बनाने पर केन्द्रित था। उन्होंने कहा कि यह बहुत संतुष्टी की बात है कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर अधिक से अधिक मतदाताओं ने आकर अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग किया।

सिबिन सी ने जालंधर लोकसभा सीट पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण उपचुनाव को सुनिश्चित बनाने के लिए दिन-रात काम करने के लिए सभी पोलिंग कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और पंजाब पुलिस के कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

उन्होंने बूथ लेवल अफसरों (बी.एल.ओ.), लोक निर्माण विभाग के कोऑर्डीनेटरों, आशावर्करों, आंगनवाड़ी वर्करों, मिड-डे-मील वर्करों और गाँव के चौकीदारों का भी चुनाव प्रक्रिया में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद किया।

जालंधर में सुबह 8 बजे शुरु हो गई वोटिंग, कब आएगा नतीजा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *