Punjab News: पंजाब पुलिस के ASI ने होटल के कमरे में खुद को मारी गोली, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
died

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब पुलिस को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब पुलिस के ए.एस.आई ने मोहाली फेस-9 के रेड स्टोन होटल में आत्महत्या कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ए.एस.आई ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

मृतक की पहचान चंडीगढ़ की सेक्टर-26 पुलिस लाइन निवासी अश्वनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता ईश्वर भी चंडीगढ़ पुलिस में ASI बतौर तैनात है। इस समय वह सेक्टर-19 पुलिस थाने में कार्यरत हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अश्वनी बीती सुबह एक निजी होटल में रहने के लिए गया था और रात को उसके कमरे से गोली चले की आवाज आयी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जिसके बाद होटल के स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और जब पुलिस ने आकर देखा तो अश्वनी कमरे में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक अश्वनी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बता दे कि पुलिस को उसके पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है और उसने आत्महत्या क्यों की अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

VIDEO- जालंधर उपचुनाव में कौन जीत रहा है? डेली संवाद पर देखें सटीक विश्लेषण और Exit Poll















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *