Jammu & Kashmir: सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट, बड़े फिदायीन हमले की तैयारी में आतंकी

Daily Samvad
2 Min Read
jammu-and-kashmir-army
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 11 May 2023

डेली संवाद, जम्मू-कश्मीर। Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऑपरेशन ऑल आउट के जरिए जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने वाले पाकिस्तानी आतंकी मूड में हैं और इसी जुनून में आतंकी जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

खुफिया सूत्रों ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्लान का पर्दाफाश किया है। इसी योजना के तहत आतंकी फिदायीन हमले और ग्रेनेड हमले की योजना बना रहे हैं। सुरक्षा बल और गैर-स्थानीय मजदूर आतंकवादियों के निशाने पर हैं, जो उन पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही कश्मीर के बारामूला में फिदायीन हमले की साजिश रची जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

श्रीनगर के परिमपोरा में जैश के आतंकी ग्रेनेड से भी हमले की योजना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी पहले ही सुरक्षा एजेंसियों को गहरे जख्म दे चुके हैं। यही वजह है कि सुरक्षा विशेषज्ञ घाटी में अपनी रणनीति बदलने पर जोर देने की मांग कर रहे हैं।

VIDEO- जालंधर उपचुनाव में कौन जीत रहा है? डेली संवाद पर देखें सटीक विश्लेषण और Exit Poll

https://youtu.be/VpybKzDsJoE
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *