Punjab News: मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने मृदा एवं जल संरक्षण विभाग के लिए संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ की शुरुआत की

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 11 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मृदा एवं जल संरक्षण के कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने पंजाब के मृदा एवं जल संरक्षण विभाग की ‘संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजज़ऱ्’ की शुरुआत की है। नई कार्य प्रक्रियाओं को 50 से अधिक सालों के बाद संशोधित किया गया है, और यह 1960 के दशक के दौरान बनाई गईं पुरानी प्रक्रियाओं की जगह ले लेंगी, जब विभागीय कार्य प्रकृति में मामूली थे और मुख्य तौर पर केवल मृदा संरक्षण के कार्यों तक सीमित थे।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री, डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि विभागीय कार्यों की प्रकृति और मापदंड बहुत बदल गए हैं। भूजल के तेज़ी से घटने और सीमित सतही पानी की उपलब्धता के कारण ख़ास तौर पर 1980 के दशक के अंत के बाद जल संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन ने महत्व ग्रहण किया। इसलिए, संशोधित कार्य विधियों में बारिश के पानी का संरक्षण, भूमिगत पाईपलाईनें, ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई, और ट्रीट किए गए पानी का प्रयोग जैसे कार्यों पर ज़ोर दिया गया है, जोकि विभाग का मुख्य फोकस बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. निज्जर ने बताया कि सरकार सार्वजनिक कार्यों में और ज्य़ादा दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए, ऐसे सभी नियम और प्रक्रियाएँ जो पुरानी हो गई हैं और आम आदमी की सुविधा की बजाय एक रुकावट के रूप में काम करती हैं, को विभागों में दोबारा सुधारा जा रहा है। इन संशोधित स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ को जारी करना उस दिशा में एक कदम है।

VIDEO- जालंधर उपचुनाव में कौन जीत रहा है? डेली संवाद पर देखें सटीक विश्लेषण और Exit Poll

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *