Amritsar Blast: श्री दरबार साहिब के नज़दीक घटनाएँ चिंता का विषय- कुलतार सिंह संधवां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 11 May 2023

डेली संवाद, अमृतसर। Amritsar Blast: श्री दरबार साहिब के नज़दीक बीते दिनों घटी घटनाओं पर गहरे दुख का प्रगटावा करते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर सरदार कुलतार सिंह संधवां ने आज कहा कि ये घटनाएँ चिंता का विषय हैं।

यहाँ जारी प्रैस बयान में स्पीकर सरदार संधवां ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि लगातार घटी घटनाओं से पूरी दुनिया से श्रद्धा के साथ आने वाले यात्रियों को डराने की साजिश की जा रही है, जिसको पंजाब सरकार कभी भी सफल नहीं होने देगी।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

उन्होंने कहा कि कुछ पंजाब विरोधी ताकतों से राज्य की शांति, आपसी-भाईचारा और तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही, जिसको तार-तार करने के लिए इस तरह की भद्दी हरकतें की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

स्पीकर ने पुलिस प्रशासन को कहा कि वह इन घटनाओं को अंजाम देने वालों के साथ-साथ इस नापाक साजिश के सर्जकों को भी जल्द गिरफ़्तार करें और राज्य में सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक मज़बूत बनाएं।

VIDEO- जालंधर उपचुनाव में कौन जीत रहा है? डेली संवाद पर देखें सटीक विश्लेषण और Exit Poll

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *