Manipur Violence: मणिपुर से अबतक 130 छात्रों की सकुशल यूपी वापसी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 566 शब्द|📅 11 May 2023

डेली संवाद लखनऊ। Manipur Violence: मणिपुर में छिड़ी हिंसा (Manipur Violence) के बीच उत्तर प्रदेश के छात्रों को वहां से तेजी से निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। योगी सरकार इसे लेकर सभी जरूरी एहतियात बरतने के साथ ही अबतक 130 छात्रों को सकुशल वापस ला चुकी है। गुरुवार को भी 32 छात्रों को यूपी लाया गया है। वहीं शुक्रवार को 12 छात्र यूपी वापस लाए जाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

ये सभी छात्र अलग-अलग रूट से दिल्ली लाए जा रहे हैं। वहीं गुरुवार को सभी 32 छात्र सीधे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे हैं। इससे पहले, मंगलवार और बुधवार को योगी सरकार ने विशेष अभियान चलाकर 98 छात्रों को वापस लाने में कामयाब रही है। ये सभी छात्र मणिपुर के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे थे और वहां उपजे हिंसा के हालातों के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें तत्काल वापस लाने का निर्देश दिया था।

एक्शन मोड में जुटी हैं टीमें

प्रदेश के राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि ज्यादातर छात्रों को मणिपुर से निकाल लिया गया है। गुरुवार को 32 छात्रों के आने के बाद अब शुक्रवार को 12 छात्रों को वापस लाने की कवायद चल रही है। अब वहां केवल 16 बच्चे रह जाएंगे। जिनमें से 5 ने वापस आने से मना कर दिया है, जबकि 11 छात्र अपने स्तर से ही वापस आ रहे हैं।

राहत आयुक्त ने बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि यूपी के जो भी छात्र मणिपुर में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित ढंग से वापस लाना है। पहले हमें 136 छात्रों के मणिपुर में होने की जानकारी मिली थी, जिस पर अभियान चलाकर उन्हें वापस लाने की कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद 22 और छात्रों के बारे में पता लगा। अब उन्हें भी वापस लाने के लिए एक्शन मोड में टीमें जुटी हुई हैं।

लग्जरी बसों और कार से घर भेजे जा रहे छात्र

राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से लग्जरी बसों और कारों से सुरक्षित उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मणिपुर से आने वाले सभी छात्रों की उचित देखभाल की जा रही है। दिल्ली उतरने वाले छात्रों को पहले एयरपोर्ट से आरसी ऑफिस और फिर यूपी भवन पहुंचाया जा रहा है, जहां इनके खाने-पीने और सोने की व्यवस्था है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

इसके बाद छात्रों को उनके घरों के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है। वहीं लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे छात्रों को वोल्वो बसों द्वारा उनके घरों तक भेजा जा रहा है, जबकि जो छात्र पास के इलाकों से हैं उनके लिए कार का प्रबंध किया गया है।

किसी छात्र को खरोच तक नहीं आई

राहत आयुक्त के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से 24×7 हेल्पलाइन 1070 स्थापित की गई है। इसमें यदि किसी और छात्र के वहां होने की जानकारी मिलेगी तो उसे भी वहां से निकालने के लिए जो भी संभव होगा वो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मणिपुर की सरकार की ओर से यूपी के छात्रों को निकालने में भरपूर सहयोग मिला है। यूपी के छात्रों को वहां एक बस से एयरपोर्ट लाने की सुविधा प्रदान की गई है। इसलिए कोई भी छात्र किसी तरह की हिंसा का शिकार या इंजर्ड नहीं हुआ है।

VIDEO- जालंधर उपचुनाव में कौन जीत रहा है? डेली संवाद पर देखें सटीक विश्लेषण और Exit Poll

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *