Twitter New CEO: आखिर कौन है लिंडा याकारिनो? जिसे एलन मस्क सौंपने जा रहे है Twitter के CEO का पद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 12 May 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Twitter New CEO: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) के CEO एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा CEO का पद छोड़ने के ऐलान के बाद अब यह चर्चा तेज हो गयी है कि आखिरकार कौन होगा ट्विटर का नया CEO? दरअसल ट्विटर के सीईओ एलन मस्क के एक नए ट्वीट ने आज सबको हैरान कर दिया है। एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर सीईओ का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

जिसके बाद चर्चा शुरू हो गयी ट्विटर के नए सीईओ की। एलन मस्क ने ऐलान किया कि वह ट्विटर के सीईओ का पद छोड़ रहे है और अब इसका नया सीईओ महिला होगी। हालांकि एलन मस्क ने अभी तक महिला का नाम उजागर नहीं किया है। वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार एनबीसी यूनिवर्सल एडवरटाइजिंग प्रमुख लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) को ट्विटर के CEO का पद सौंपा जा सकता है।

कौन है लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ?

Twitter New CEO: आखिर कौन है लिंडा याकारिनो? जिसे एलन मस्क सौंपने जा रहे है Twitter के CEO का पद

लिंडा याकारिनो साल 2011 से एनबीसी यूनिर्वसल के साथ जुड़ी हुई हैं। वह कंपनी की अध्यक्ष, ग्लोबल एड और साझेदारी के रूप में काम करती हैं। एनबीसी यूनिर्वसल में लिंडा याकारिनो टॉप एडवरटाइजिंग सेल एग्जीक्यूटिव हैं। इससे पहले लिंडा मनोरंजन और डिजिटल एड डिपॉर्टमेंट में भी काम किया था। वहीं टर्नर में भी लिंडा ने 19 साल काम किया है, जो कार्यकारी उपाध्यक्ष, सीईओ, विज्ञापन हेड और अधिग्रहण हेड के रूप में काम कर रही थी।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

यहां हम आपको बता दे कि याकारिनो ने बीते महीने मियामी में मस्क का इंटरव्यू लिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लिंडा याकारिनो ने चाहत जताई थी कि वह ट्विटर की सीईओ बनना चाहती है। लिंडा याकारिनो पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र रह चुकी है। उन्होंने उदार कला (Liberal Arts) और दूरसंचार में पढ़ाई की है। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि लिंडा याकारिनो ट्विटर की नई सीईओ बन सकती है।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *