Jalandhar By Poll Result: जालंधर में AAP की लीड जारी, तीसरे राउंड में 3000 वोट से सुशील रिंकू आगे

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar By Poll Result: जालंधर उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। जानकारी के मुताबिक मतगणना के तीसरे राउंड में AAP को 2776 वोटों की लीड मिली है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस बरकरार है। अकाली दल तीसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: AAP के MLA को कांग्रेसियों ने बनाया बंधक, जमकर हंगामा

कपूरथला रोड पर स्थित डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड एंड स्पोर्ट्स कॉलेज कॉम्प्लेक्स में बनाए गए काउंटिंग सेंटर में हो रही है। शुरुआत बैलेट पेपर काउंटिंग से हुई है, जिसमें AAP आगे रही। जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर। दूसरे राउंड में AAP को 2680 वोटों की लीड मिली थी। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस थी। अकाली दल तीसरे स्थान पर थी।

मतदान के शुरू होने से पहले राउंड में AAP के उम्मीदवार सुशील रिंकू 720 वोटों से आगे रहे। उपचुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को हुई थी। मतदान के बाद सभी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को यहीं स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। जिनके चारों तरफ थ्री-लेयर सिक्योरिटी लगाई गई। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पंजाब पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवान यहां तैनात किए गए हैं।

ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

जालंधर लोकसभा सीट पर चौकोना मुकाबला है। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) से सुशील रिंकू, कांग्रेस से कर्मजीत कौर चौधरी, भाजपा से इंदर इकबाल सिंह अटवाल और अकाली दल-बसपा गठजोड़ से डॉ. सुखविंदर सुक्खी शामिल हैं। सुशील रिंकू कांग्रेस से MLA रह चुके हैं, उन्हें पार्टी में लाकर AAP ने टिकट दी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में GST चोरी क्यों करते हैं कारोबारी

कांग्रेस की कर्मजीत कौर चौधरी इसी सीट से 2 बार सांसद चुने गए संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं। इंदर इकबाल अटवाल अकाली दल से MLA रह चुके हैं, उन्हें पार्टी में शामिल कर BJP ने टिकट दिया। अकाली उम्मीदवार सुखविंदर सुक्खी बंगा से अकाली MLA हैं। इस सीट पर कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

VIDEO- वोटिंग के दौरान हिंसा, लोगों ने EVM तोड़ी, गाड़ियों को फूंक दिया

Karnataka Election 2023 LIVE | वोटिंग के दौरान हिं#सा | EVM तो#ड़ी | DAILY SAMVAD LIVE














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *