डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज जालंधर में है। बावजूद जालंधर का जिला प्रशासन और सेहत महकमा सतर्क नहीं है। जिससे मंगलवार देर रात अजीब वाक्या पेश आ गया। जिन तीन मरीजों को ठीक करने का दावा कर घर भेजा गया था, उनमें से दो मरीज की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। जिससे सिविल अस्पताल के डाक्टरों के होश उड़ गए।
[ads2]
आनन-फानन में सिविल सर्जन और डाक्टरों ने दोनों मरीज को फोन कर वापस आने को कहा। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने लाल बाजार के विश्व शर्मा को नेगेटिव बताकर घर भेज दिया था जबकि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। डाक्टरों ने जसबीर सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव बताकर घर भेजा था, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही आई।
दोनों की रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद सिविल अस्पताल में हड़कंप मच गया है। ये दोनों मरीज मंगलवार रात को अपने घर पहुंचे थे। जिससे सेहत विभाग अब इनके घर के परिवार वालों के सैंपल ले रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी घोर लापरवाही किस तरह से हुई है।
[ads1]
आओ सभी मिलकर कोरोना को हराएं
https://www.youtube.com/watch?v=p6NUD3BMA3Q